फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police to procure 90,000 lathis, helmets, and PVC shields; preparations underway to tackle violent protests.

यूपी: पुलिस खरीदेगी 90 हजार लाठी, हेलमेट और पीवीसी शील्ड, हिंसक आंदोलनों से निपटने की तैयारी

Sun, 23 Aug 2026 09:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 23 Aug 2026 09:17 PM IST
सार

हिंसक घटनाओं के दौरान पुलिसकर्मियों को चोट लगने से बचाने के लिए 1500 बैलिस्टिक शील्ड भी खरीदी जाएंगी। एक शील्ड की कीमत 49,500 रुपये है। भीड़ पर काबू पाने व सचेत करने के लिए 1500 लाउड हेलर भी खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन
Police to procure 90,000 lathis, helmets, and PVC shields; preparations underway to tackle violent protests.
पीवीसी शील्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने और हिंसक आंदोलनों से निपटने के लिए 90 हजार पीवीसी लाठी, हेलमेट व पीवीसी शील्ड खरीदेगी। गृह विभाग ने इसके लिए 29.45 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। आदेश के मुताबिक 500 रुपये प्रति नग की दर से 30 हजार पीवीसी लाठी, 2600 प्रति नग की दर से 30 हजार हेलमेट और 4000 प्रति नग की दर से 30 हजार पीवीसी शील्ड खरीदी जाएंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा हिंसक घटनाओं के दौरान पुलिसकर्मियों को चोट लगने से बचाने के लिए 1500 बैलिस्टिक शील्ड भी खरीदी जाएंगी। एक शील्ड की कीमत 49,500 रुपये है। साथ ही भीड़ पर काबू पाने व सचेत करने के लिए 1500 लाउड हेलर भी खरीदे जाएंगे। एक लाउड हेलर की कीमत 5,000 रुपये है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- अब हनुमान जी उठाएं गदा और चंदा चोरों का फैसला करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, "जिनके इशारे पर स्कूलों के जर्जर भवन दिखाए जा रहे ये उन्हीं के स्मारक हैं"


दरअसल, दिल्ली समेत कई शहरों में बीते दिनों जेन जी समेत कई आंदोलनों के दौरान तमाम पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। इस दौरान पुलिस के पैलेट गन आदि के इस्तेमाल को लेकर खासा हंगामा भी मचा है। इसी वजह से अब भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में इन उपकरणों को खरीदने की मंजूरी डीजीपी मुख्यालय दी गई है। इनकी खरीद और वितरण लॉजिस्टिक शाखा द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed