फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people who have seen the fight of freedom to vote in 2019 election.

लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेंगे आजादी की जंग देख चुके लखनऊ के 55 हजार बुजुर्ग

Wed, 15 Aug 2018 04:22 PM IST
ज्ञान सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Aug 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
people who have seen the fight of freedom to vote in 2019 election.
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश की आजादी की लड़ाई देख चुके राजधानी लखनऊ क्षेत्र के 55 हजार से अधिक बुजुर्ग अगले साल लोकसभा चुनाव के दौरान लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेंगे। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान बाद अपडेट वोटर लिस्ट में राजधानी के नौ विधानसभा क्षेत्रों में 55259 ऐसे बुजुर्ग वोटर चिह्नित हुए हैं, जिनकी उम्र 80 साल से अधिक है। स्वाधीनता दिवस की 72वीं वर्षगांठ मना रहे ये बुजुर्ग आजादी की जंग अपनी आंखों से देख चुके हैं।

विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन इकाई ने पहली बार डोर टू डोर सत्यापन के बाद ऐसे उम्रदराज वोटरों को मतदाता सूचियों में चिह्नित कर शामिल किया है। ताकि ये आगामी लोकतंत्र के पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले सकें। इन उम्र दराज वोटरों में 710 बुजुर्ग तो ऐसे हैं जो 100 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन


मतदाता सूचियों को पुनरीक्षित किए जाने को जून में चले विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान ऐसे बुजुर्ग मतदाताओं के नाम, आयु व पते को सत्यापित कर अपडेट किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन एसपी गुप्ता ने बताया कि डोर टू डोर सत्यापन के दौरान पहली बार विधान सभावार मतदाता सूचियों में शामिल 80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों को चिह्नित कर 80 से 99 और 100 से अधिक आयुसीमा में श्रेणीबद्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत सभी नौ विधान सभाओं में कुल 55259 मतदाता चिह्नित हुए। इनमें से 54549 को सत्यापन बाद 80 से 99 वर्ष तक आयु वर्ग और 710 को सौ अथवा उससे अधिक आयु वर्ग की श्रेणी में वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। मतदान केंद्रों पर इन बुजुर्ग वोटरों के मतदान के लिए प्रशासन विशेष इंतजाम कराएगा।

मलिहाबाद में सर्वाधिक 178 शतकवीर मतदाता

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सर्वे के दौरान 80 से 99 वर्ष की आयुसीमा में मलिहाबाद विधान सभा क्षेत्र में 6526, बीकेटी में 5153, सरोजनीनगर में 6976, लखनऊ पश्चिम में 4395, लखनऊ उत्तर में 5142, लखनऊ पूर्व में 6639, लखनऊ मध्य में 7169, लखनऊ कैंट में 6308 और मोहनलालगंज में 6241 मतदाता चिह्नित किए गए।

वहीं सौ वर्ष अथवा इससे अधिक आयुसीमा में मलिहाबाद में 178, बीकेटी में 78, सरोजनीनगर में 118, लखनऊ पश्चिम में 47, लखनऊ उत्तर में 76, लखनऊ पूर्व  53, लखनऊ मध्य में 44, लखनऊ कैंट में 72 और मोहनलालगंज में 84 बुजुर्ग मतदाता चिह्नित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed