फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people tweeted about aero india

एयरो इंडिया के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, लोगों ने ऐसे किए ट्वीट

Thu, 16 Aug 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Aug 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
people tweeted about aero india
- फोटो : डेमो
सोशल मीडिया पर एशिया के सबसे बड़े मिलिटेरी एंड कमर्शल एक्स्पो एरो इंडिया को लेकर जंग छिड़ गई है। फेसबुक से लेकर ट्विटर और इंस्टाग्राम तक पर एरो इंडिया को लेकर नोकझोंक चल रही है।
विज्ञापन


आम लोगों से लेकर नेता, सांसद और मुख्यमंत्री तक एरो इंडिया के आयोजन स्थल पर आमने-सामने खड़े दिख रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को बंगलूरू में माउंट कार्मल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने सिग्नेचर कैम्पेन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं लखनऊ में बक्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन पर तैयारियों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। दरअसल एरो इंडिया शो 1996 से बंगलूरू के यलहंका वायुसेना स्टेशन पर होता रहा है पर इस बार 2019 में होने वाले शो को शिफ्ट कर लखनऊ में मध्य वायु कमान के बक्शी का तालाब वायुसेना स्टेशन पर कराने की बात शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर लखनऊ जिला प्रशासन टीम ने निरीक्षण तक किया पर शो की शिफटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर यूपी और कर्नाटक के लोगों के बीच जंग जैसे हालात पैदा हो गए हैं और जमकर शब्दों के बाण चलाए जा रहे हैं।

तीन महीने पहले करवाइए

people tweeted about aero india
एयर शो - फोटो : amarujala
बंगलूरू के पुष्कर ने ट्वीट किया कि पहले राफेल की मेंटेनेंस एचएएल से छीन ली और अब इतने पुराने एरो इंडिया इवेंट को लखनऊ शिफ्ट करना धोखेबाजी जैसा है। वहीं लखनऊ के समर्थन में लवलेश ने कहा कि बंगलूरू ही क्यों।

ये इवेंट तो पुणे, गोवा, चंडीगढ़ और ऐसे ही अलग-अलग शहरों में होना चाहिए। बंगलूरू के चन्नाबशेश्वर ने लिखा की अगर इवेंट बाहर शिफ़्ट हुआ तो कोर्ट जाना चाहिए। लखनऊ के अंकित ने लिखा कि हम अन्तरराष्ट्रीय इवेंट्स के लिए तैयार हैं।

किसी भी शहर से कम नहीं हैं। शेषगिरि अलिगोंडी ने लिखा कि एरो इंडिया के समानांतर इवेंट बंगलुरु को तैयार करना होगा। सुमित राय ने कहा की सब कुछ बंगलूरू को दे दो, हमें झुनझुना थमा दो, फिर हम चुनाव में बताएंगे।

तीन महीने पहले करवाइए
अलीगढ़ में हुए डिफेंस कॉरिडर समिट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि एशिया का सबसे बड़ा शो एरो इंडिया सूबे में हो रहा है। इसे तीन महीने पहले करवाया जाना चाहिए। हालांकि रक्षामंत्री ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

पीएम से की गुजारिश
कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी से शो को बंगलूरू से बाहर नहीं शिफ़्ट करने की गुज़ारिश की है। कहा कि 1996 से आयोजन बंगलूरू में होता रहा है, ऐसे में इसे शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed