फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People returned from UK not allowed for home isolation if found positive

ब्रिटेन से लौटा व्यक्ति पॉजिटिव हुआ तो होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं

Fri, 01 Jan 2021 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
People returned from UK not allowed for home isolation if found positive
शासन ने जारी किया आदेश, अस्पतालों में अलग वार्ड व बेड रिजर्व
विज्ञापन

ब्रिटेन से लौटा कोई व्यक्ति यदि कोरोना पॉजिटिव होता है तो उसे होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग यूके से वापस आए लोगों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। 28 दिन के होम आइसोलेशन में रहने के दौरान किसी में कोई लक्षण नजर आते हैं तो उनकी दोबारा जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव आने पर उन्हें अनिवार्य रूप से अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसे लेकर शासन से निर्देश जारी किए गए हैं।

ब्रिटेन व फ्रांस में कोरोना का नया स्ट्रेन सामने आने से दुनिया भर में हड़कंप है। 23 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच भारत लौटे यात्रियों की ट्रैकिंग की जा रही है। सभी की जांच हो रही है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जीनोम सिक्वेंस चेक कर स्ट्रेन का पता लगाया जाएगा। लखनऊ लौटे 264 यात्रियों की सूची केंद्र सरकार ने लखनऊ जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई थी। इनमें 23 नवंबर से आठ दिसंबर के बीच आए 134 यात्री शामिल हैं। इन यात्रियों को 28 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। इनके बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस दौरान इनमें कोरोना के कोई भी लक्षण सामने आने पर दोबारा जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि ब्रिटेन से वापस आए लोगों में अगर वायरस की पुष्टि होती है तो उन्हें कोविड अस्पताल में अलग वार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed