{"_id":"62961af3e1c3f42b0766da63","slug":"people-paid-tribute-to-priest-of-shri-vaishano-devi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि सभा: श्री वैष्णो देवी माता मंदिर के मुख्य पुजारी को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलि सभा: श्री वैष्णो देवी माता मंदिर के मुख्य पुजारी को दी गई श्रद्धांजलि
Tue, 31 May 2022 07:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 31 May 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
श्री वैष्णो देवी माता मंदिर के मुख्य पुजारी अमीर चंद के निधन पर हजरतगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री वैष्णो माता मंदिर के भक्तों ने पुजारी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की चर्चा की।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव शंकर सिंह शंकरी ने बताया कि पुजारी अमीर चंद ( चाचाजी) ताउम्र माता की सेवा में लगे रहे। उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी माता के मुख्य पुजारी के रूप में यही परिवार परंपरागत रूप से आज भी सेवा कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कटरा में 3 जून को होने वाली श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी समारोह में लखनऊ के भक्त भी हिस्सा लेंगे। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व एमएलसी एवं भाजपा नेता प्रदीप सिंह, विकास सिंह, संदीप ढल, अचल गौतम, विनय दीक्षित, लकी कपूर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन