{"_id":"66da8c24108db4490a014520","slug":"people-offer-prayer-in-lord-shiva-temple-on-kajri-teej-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur: कजरी तीज पर शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: कजरी तीज पर शिव मंदिरों में उमड़ी आस्था, कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, Video
Fri, 06 Sep 2024 10:33 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Sep 2024 10:33 AM IST
सार
बलरामपुर के झारखंडी महादेव मंदिर में कजरी तीज के उत्सव पर बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करने पहुंचे। इस दौरान माहौल शिवमय हो गया।
विज्ञापन
पूजन के लिए कतार में लगे श्रद्घालु।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कजरी तीज पर शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। राप्ती नदी के सिसई घाट से जल लेकर निकले कांवड़ियों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। शहर के झारखंडी महादेव मंदिर में शुक्रवार भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा सामग्री की दुकानें भी परिसर में सुबह से खुल गई थीं। बगैर किसी असुविधा के बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। राप्ती नदी से जल भरकर कांवड़िए बम भोले के जयकारा लगाते आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
उतरौला मार्ग पर राजापुर भरिया स्थित कल्पलेश्वर नाथ, धर्मपुर के झारखंडेश्वर नाथ मंदिर पर भी कांवड़ियों का हुजूम है। इन मंदिरों पर जयकारे से पूरा माहौल शिवमय हो गया। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
इसी तरह जिले के तुलसीपुर, उतरौला, पचपेड़वा, गैंसड़ी, ललिया, हरैय्या सतघरवा, महराजगंज तराई और सादुल्लाहनगर आदि क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में लोगों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन