फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People of Tabligi Jamaat misbihave with medical staff in Balrampur Hospital.

बलरामपुर अस्पताल में साथ में नमाज न पढ़ने देने पर किया हंगामा, स्टाफ से की अभद्रता

Sat, 04 Apr 2020 04:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 Apr 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
People of Tabligi Jamaat misbihave with medical staff in Balrampur Hospital.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

बलरामपुर अस्पताल के वार्ड नंबर दो में भर्ती 12 कोरोना पॉजिटिव व 15 संदिग्ध मरीजों ने शुक्रवार को करीब पांच घंटे तक हंगामा किया। जुमे की नमाज साथ अदा करने से रोके जाने पर 27 जमातियों ने स्टाफ से अभद्रता की और उन्हें बाहर कर वार्ड का गेट बंद कर दिया। इसके बाद सभी ने साथ जुमे की नमाज भी अदा की।

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस माइक से उन्हें समझाती रही। बावजूद इसके जमातियों ने करीब एक घंटे बाद स्टाफ के लिए गेट खोला। पुलिस ने इन्हें इलाज में सहयोग करने के साथ उत्पात करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


चार घंटे तक अंदर आने नहीं दिया
वार्ड बंद करने के बाद सभी जमातियों ने अपने फोन भी बंद कर लिए और चार घंटे तक स्टाफ को अंदर नहीं आने दिया। पुलिस ने माइक से ऐलान कराकर कुछ लोगों के फोन खुलवाए। अफसरों का कहना है पॉजिटिव कोरोना मरीजों को आइसोलेशन में रखे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 ने सैंपल देने से किया इंकार
बलरामपुर अस्पताल में क्वारंटीन 15 मरीजों के नमूना देने से इनकार करने पर हड़कंप मच गया। अस्पताल के अधिकारियों के समझाने पर भी जमाती नहीं माने। पुलिस को सूचना देने के बाद ये सैंपल देने को राजी हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed