{"_id":"6868205fe060a4b03a007c04","slug":"people-of-jagdishpur-and-jamon-are-not-getting-roadways-bus-service-lucknow-news-c-96-1-ame1002-143869-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जगदीशपुर और जामों के लोगों को नहीं मिल रही रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जगदीशपुर और जामों के लोगों को नहीं मिल रही रोडवेज बस सेवा
Sat, 05 Jul 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर और जामों से जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए परिवहन निगम की सीधी बस सेवा नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। क्षेत्रवासी मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा ले रहे हैं। उन्हें न केवल अधिक किराया देना पड़ रहा है, बल्कि समय पर गंतव्य तक पहुंचने में भी कठिनाई हो रही है।
जामो निवासी अब्दुल हक, वेद प्रकाश, राम सुमेर व रिंकू यादव ने बताया कि पहले इस मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का संचालन होना चाहिए। एक बस संचालित होती है जो सुबह लखनऊ आती-जाती है, लेकिन उससे लोगों को जिला मुख्यालय का सफर करने की सुविधा नहीं मिल रही है। जिला मुख्यालय यहां से करीब 35 से 40 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में नियमित आवाजाही करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों की मांग है कि जगदीशपुर और जामों से जिला मुख्यालय के लिए एक बार फिर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू की जाए, ताकि उन्हें सस्ता और सुरक्षित सफर मिल सके।
जल्द बहाल होगी बस सेवा
जगदीशपुर होकर जिला मुख्यालय के लिए परिवहन निगम की बस सेवा फिर से शुरू करने की दिशा में प्रयास हो रहे हैं। जल्द ही इस मार्ग पर सेवा बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
काशी प्रसाद, एआरएम