{"_id":"6012ebc08ebc3ee96a40c59c","slug":"people-involved-in-violence-have-no-refuge-in-up-adg-lo-prashant-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा में शामिल लोगों को यूपी में शरण नहीं : एडीजी एलओ प्रशांत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा में शामिल लोगों को यूपी में शरण नहीं : एडीजी एलओ प्रशांत कुमार
Thu, 28 Jan 2021 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय पर्व पर दिल्ली में हिंसा में शामिल लोगों को यूपी में शरण नहीं दी जाएगी। यह कहना है कि अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसे तत्वों पर कार्रवाई के लिए अगर दिल्ली पुलिस मदद मांगती है तो यूपी पुलिस उसके लिए भी तैयार है।
प्रशांत कुमार ने कहा कि यूपी में जिन जगहों पर धरने पर किसान बैठे थे, उसमें से कुछ स्थानों से समझा बुझाकर धरना समाप्त करा दिया गया है। 26 जनवरी को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद कुछ किसान संगठनों ने स्वेच्छा से चिल्ला बार्डर दलित प्रेरणा स्थल से आंदोलन वापस ले लिया। बागपत में लोगों को समझाने के बाद देर रात वहां भी धरना समाप्त हो गया है। यूपी गेट पर अभी भी कुछ लोग हैं। उनकी संख्या काफी कम हुई है।