फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People first need to understand NRC: iqbal

घुसपैठियों को नागरिकता न देना अच्छी बात, नागरिकता संशोधन कानून देश के हित में : इकबाल

Thu, 19 Dec 2019 02:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Dec 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
People first need to understand NRC: iqbal
इकबाल अंसारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे लोगों से अपील की है कि इस कानून को लोगों को पहले समझने की जरूरत है। उग्र धरना-प्रदर्शन करने पर सिर्फ देश का नुकसान हो रहा है। बांग्लादेश, पाकिस्तान व अफगानिस्तान से घुसपैठ करने वालों को नागरिकता देना ठीक नहीं है।

विज्ञापन


इकबाल अंसारी ने कहा कि इस कानून के नाम पर सिर्फ राजनीतिक दल अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। देश के हित के लिए सरकार ने कानून बनाया है, इससे आम मुसलमानों या हिंदुओं का नुकसान नहीं है। आज राजनीतिक पार्टियां देश में हिंदू-मुस्लिमों में नफरत फैलाने में लगी हुई हैं। कहा कि इस कानून से देश में पहले से रह रहे मुस्लिमों को कोई दिक्कत नहीं है। जो घुसपैठिये हैं उनको नागरिकता नहीं मिलती अच्छी बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed