फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People facing a drinking water shortage besieged the Water Department office.

Lucknow News: पेयजल किल्लत से परेशान लोगों ने जल संस्थान कार्यालय का किया घेराव

Wed, 10 Jun 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
People facing a drinking water shortage besieged the Water Department office.
जल संस्थान कार्यालय पहुंचे लोग।
लखनऊ। लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय वार्ड में पेयजल संकट से परेशान निवासियों ने मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया और अधिकारियों से जलापूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की।
विज्ञापन


शक्तिनगर तिकोनिया गार्डन क्षेत्र और ए-ब्लॉक सचिवालय कॉलोनी में कई दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। इस भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से लोग अत्यधिक परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है। पार्षद भूपेंद्र कुमार शर्मा ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ और क्षेत्रवासियों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिली, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। भीषण गर्मी में नागरिकों को पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रखना अस्वीकार्य है। पर्याप्त और नियमित पानी उपलब्ध कराना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed