फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People did ganga snan on Magh Purnima in Raebareli.

Raebareli: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी के घाटों पर रही भारी भीड़

Wed, 12 Feb 2025 12:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 12 Feb 2025 12:34 PM IST
सार

माघ पूर्णिमा के अवसर पर रायबरेली में डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी के घाटों पर लोगों ने गंगा स्नान किया और अपने अपने परिजनों की कुशलता का आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन
People did ganga snan on Magh Purnima in Raebareli.
लोगों ने रायबरेली में गंगा स्नान किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी में गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मां गंगे की पूजा अर्चना कर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मंगलवार की रात से ही ऊंचाहार, जगतपुर दीनशाहगौरा, रोहनिया, सलोन, राही, डीह, छतोह ब्लाक सहित अमेठी व प्रतापगढ़ जिले के लोग ई रिक्शा, बाइकों, कार व बस के सहारे घाट पर पहुंचे। रात लगभग दो बजे से हर हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू हुआ।

विज्ञापन


मां गंगा की पूजा आरती की और घाट पर स्थित शिव मंदिरों में धूप दीप नैवेद्य चढ़ाया। अपने परिजनों की कुशलता का आशीर्वाद मांगा। घाट पर लगे मेले में महिलाओं ने श्रृंगार के सामानों की खरीददारी की। मेले में पुलिस बल की तैनाती थी। वहीं, स्नान के दौरान कानूनगो राम प्रकाश तिवारी, लेखपाल आदित्य सिंह व एसआई अजय मलिक सिपाहियों के साथ स्टीमर व नाव से निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


गहरे जल में स्नान करने पर पाबंदी थी। इसके पहले मंगलवार की शाम चतुर्दशी के अवसर पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति ने मां गंगा पूजन व दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया। समिति के सचिव जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया है। सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। डलमऊ में भी सभी 18 घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। फतेहपुर से भी लोग स्नान करने के लिए पहुंचे। सरेनी में मां संकटा मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed