{"_id":"60a3661d73803908cb193e46","slug":"people-catch-dolphin-and-ate-it-up-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: ग्रामीणों ने डाल्फिन मछली पकड़ी और आपस में बांटकर खा गए, 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: ग्रामीणों ने डाल्फिन मछली पकड़ी और आपस में बांटकर खा गए, 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Tue, 18 May 2021 12:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 May 2021 12:30 PM IST
सार
सीतापुर के हरगांव में ग्रामीण मछली पकड़ रहे थे कि तभी उनके जाल में डाल्फिन फंस गई। जिसे आपस में बांटकर वो पूरी मछली खा गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शारदा सहायक नहर से डाल्फिन पकड़ मारकर खाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हरगांव इलाके की ककराही पुलिस चौकी स्थित नहर पुल गांव तकिया सुल्तानपुर और दहिरापुर के ग्रामीण रविवार शाम नहर में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। तभी जाल में डाल्फिन फंस गई। इसके बाद लोगों ने उसे काटकर बांट लिया। इसका वीडियो वायरल होने पर वन विभाग के होश उड़ गए।
विज्ञापन
रेंजर समर बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सूत्रों की माने तो डाल्फिन का वजन डेढ़ से दो क्विंटल के बीच था। इसके बाद हरगांव क्षेत्र के वन रक्षक कमलेश ने दहियापुर के मिथुन कुमार और उनके पिता पृथ्वी कुमार सहित 10 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ हरगांव डीपी शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी पृथ्वी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन