{"_id":"60ebc98a8d707c71d005c23c","slug":"people-came-to-meet-cm-yogi-in-janta-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी से मिलने के लिए सुबह से ही लगी भीड़, सीएम ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी से मिलने के लिए सुबह से ही लगी भीड़, सीएम ने सुनीं समस्याएं
Mon, 12 Jul 2021 11:49 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:49 AM IST
सार
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे लोगों का कहना है कि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी से नहीं हो सकी। उनसे उनकी समस्या पूछने के बाद कागज लेकर रख लिए गए।
विज्ञापन
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम सोमवार से फिर शुरू हो गया। इसके लिए लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सुबह से ही भीड़ लग गई।
विज्ञापन
व्यवस्था देखने के लिए तैनात अधिकारियों ने एक बार में पांच लोगों को अंदर भेजना शुरू किया। मुख्यमंत्री योगी ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
आमजन की समस्याओं से सीधे जुड़ने व उनके त्वरित निस्तारण के लिए लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम पुनः प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन विज्ञापन
आप सभी की समस्याओं का निराकरण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। pic.twitter.com/hD62v7GIQH— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 12, 2021
दरअसल, कोरोना संक्रमण के कारण जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम फिर शुरू करने का निर्णय लिया गया।
बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा जनता-दर्शन में दिए गए निर्देशों पर अमल की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से होती है। बड़ी संख्या में लोगों को जनता-दर्शन से राहत मिलती रही है।