{"_id":"5d6a591d8ebc3e93c6336c59","slug":"people-beat-a-woman-on-doubt-of-child-theft-near-pgi-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोरी के शक में महिला को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोरी के शक में महिला को बुरी तरह पीटा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
Sat, 31 Aug 2019 04:55 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 31 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
घायल महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के पीजीआई तेलीबाग चौकी के अंतर्गत श्रीराम टोला में लोगों ने एक महिला को बच्चा चोरी के शक में बुरी तरह पीटा और उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
श्रीराम टोला में रहने वाले रोहित रावत की ढाई वर्ष की बेटी सहज रावत अपने घर के बाहर खेल रही थी। रोहित के अनुसार, एक महिला उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने पास बुला रही थी। उसके बाद बिस्कुट के पैकेट भी थे।
विज्ञापन
रोहित की चाची ने देखा कि महिला बच्ची को फुसला कर अपने पास बुला रही है और जब वह बाहर आईं तो महिला भागने लगी। जिस पर कुछ लोगों ने महिला को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाल अशोक कुमार सरोज ने बताया कि महिला का नाम माया है और वह तिनसुकिया असम की रहने वाली है। वह इस मोहल्ले में क्या कर रही थी और क्यों आई इसको लेकर जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, महिला की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।