फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People attacked on BJP leader in Barabanki.

भाजपा नेता पर टूटा गुस्से का कहर, ग्रामीणों ने की धुनाई!

Mon, 01 Dec 2014 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिहींपुरवा (बहराइच)
ब्यूरो/अमर उजाला, मिहींपुरवा (बहराइच) Updated Mon, 01 Dec 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
People attacked on BJP leader in Barabanki.

उत्तर प्रदेश के बहराइच के मिहींपुरवा में भाजपा नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अक्षयवरलाल गोंड रविवार देर शाम को सेमरी मलमला स्थित अपने गांव भतीजे से खेतीबाड़ी की समस्याओं पर मंथन कर रहे थे। इसी दौरान गांव के आधा दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने पहुंचकर पूर्व मंत्री के भतीजे से विवाद शुरू कर दिया।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री के विरोध करने पर ग्रामीण उन पर हमला कर दिया। पूर्व मंत्री ने किसी तरह घर में छिपकर जान बचाई। लेकिन हमलावर ग्रामीणों ने पथराव कर पूर्व मंत्री के मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने एक महिला समेत चार लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।

भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पूर्व मंत्री अक्षयवरलाल गोंड रविवार को मिहींपुरवा विकास खंड के कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में गए थे। वन क्षेत्र से सटे गांवों में शिविर लगाने के बाद देर शाम वह सेमरी मलमला स्थित अपने गांव पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं शांत हुआ हमलावरों का गुस्सा, घर में चलाए पत्‍थर

People attacked on BJP leader in Barabanki.

पूर्व मंत्री जब गांव में घर के निकट भतीजे संजीव कुमार से खेतीबाड़ी के मुद्दे पर बात कर रहे थे तभी गांव निवासी अयोध्या प्रसाद, श्यामसुंदर, शोभित और हेमावती समेत आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर आ धमके। सभी लाठी, डंडे व ईंट-पत्थर से लैस थे।

ग्रामीणों ने संजीव के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री अक्षवरलाल गोंड ने विरोध किया तो आक्रोशित ग्रामीण पूर्व मंत्री पर हमला कर दिया।

मामला बिगड़ते देख पूर्व मंत्री ने घर में छिपकर जान बचाई। लेकिन हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। सभी ने पूर्व मंत्री के आवास पर जमकर ईंट, पत्थर बरसाए। चीख पुकार व शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। भीड़ बढ़ते देख हमलावर मौके से खिसक गए।

इस मामले में देर रात पूर्व मंत्री ने कोतवाली मुर्तिहा पहुंचकर तहरीर दी है। प्रभारी सुरेश बाबू ने बताया कि पूर्व मंत्री की तहरीर मिली है। हल्का दरोगा व सिपाही को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव से रंजिश रख रहे हैं लोग

People attacked on BJP leader in Barabanki.

पूर्व मंत्री अक्षयवरलाल गोंड का कहना है कि बलहा विधानसभा उपचुनाव के समय से क्षेत्र के कुछ लोग विपक्षियों से मिलकर उनके इशारे पर काम कर रहे हैं। चुनावी रंजिश के चलते ही भतीजे संजीव को बहाना बनाकर उनके ऊपर हमला किया गया है। संयोग से वह बाल-बाल बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed