लखनऊ: चालक की मौत पर शव रखकर प्रदर्शन, पहुंचे सिपाही पर भीड़ का हमला, वर्दी फाड़ने की कोशिश, तस्वीरें
प्रदर्शन के दौरान एक समय ऐसा आया जब भीड़ आक्रोशित हो गई। आक्रोशित भीड़ ने बीट के सिपाही सूरज सिंह पर हमला कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में हुए एक जानलेवा हमले में घायल हुए कार चालक तौहीद की इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। इस मामले में अब तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने आम्रपाली चौराहे पर शव को रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन लोगों ने मुआवजे की भी मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया और फिर प्रदर्शन खत्म हुआ। इसी प्रदर्शन के दौरान एक समय ऐसा आया जब भीड़ आक्रोशित हो गई। आक्रोशित भीड़ ने बीट के सिपाही सूरज सिंह पर हमला कर दिया। उसके साथ धक्का-मुक्की हुई और वर्दी फाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस के अन्य अधिकारियों ने उसे जैसे-तैसे लोगों की भीड़ से बचाया।
गाजीपुर के लवकुशनगर इलाके में प्राइवेट कार चालक तौहीद 20 अपने परिवार संग रहता था। उसके पिता शकील के मुताबिक चार सितंबर की रात करीब 9 बजे तौहीद काम से वापस लौटा और गाड़ी खड़ी कर दी। इस बीच तौहीद के दो जानने वाले गाजीपुर गांव निवासी शुभम वर्मा और आनंद उनके घर पहुंचे और बहाने से तौहीद को अपने साथ बुलाकर ले गया। करीब एक घंटे के बाद परिजनों के पास महानगर पुलिस का फोन आया और सूचना दी कि तौहीद बुरी तरह घायल अवस्था में फातिमा अस्पताल के पास पड़ा है और उसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।