फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People are facing problems due to home delivery service during lockdown in lucknow

होम डिलीवरी सर्विस ने लोगों को दूसरे दिन भी छकाया, कुछ नंबर बंद तो किसी पर काॅल फाॅरवर्ड

Sat, 28 Mar 2020 04:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Mar 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to home delivery service during lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

ये तो महज दो उदाहरण हैं। लखनऊ में होम डिलीवरी सर्विस ने लोगों को दूसरे दिन भी छकाया। लोगों का कहना है जब हमें घर पर सामान नहीं मिलेगा तो बाहर तो निकलना ही पड़ेगा सबसे बड़ी बात है कि बाजार में इतना सामान भी अब मौजूद नहीं है कि ले आकर रख लें। ऐसे में समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।। 

विज्ञापन


गंध ऐसी कि फेंकना पड़ा टमाटर
वरिष्ठ नागरिक भागवत प्रसाद गुप्ता और उनकी पत्नी रागिनी गुप्ता गोमतीनगर विस्तार के कल्पतरु अपार्टमेंट में रहते हैं। भागवत हृदय रोगी हैं।

उन्होंने गुरुवार को शासन द्वारा जारी लिस्ट में दिए गए गोमतीनगर फैमिली बाजार के नंबर पर सामान की लिस्ट भेजी थी, लेकिन शुक्रवार तक सामान नहीं पहुंचा। डोर स्टेप से कुछ सब्जियां मंगाई थीं, वो शुक्रवार को आ तो गईं, लेकिन टमाटर सड़ा था। गंध के कारण उसे तुरंत फेंकना पड़ा। 

विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय नहीं तो भेजें कैसे 

गोमतीनगर विस्तार निवासी भागवत गुप्ता कहते हैं कि फैमिली बाजार में मौजूद सुरेश ने बताया कि डिलीवरी ब्वाय की कमी से सामान पहुंच नहीं पा रहा है।

वहीं ममता सिंह ने बताया कि पॉलीटेक्निक के आसपास से सामान मंगाने के लिए दिए गए नंबरों 8317018356, 8840167155 पर फोन किया तो कोई रिस्पांस नहीं मिला।

वहीं 8317018356 पर काल फारवर्ड है। जयश्री ने राजाजीपुरम के लिए दिए नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके अलावा 79005391340 पर भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। 

7905802929, 9717332234, 9610113093, लगातार व्यस्त मिला। जबकि 9643162759 और 9140284564 नंबर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसी तरह 9919034025, 9838503366 बंद मिले जबकि 9936977767 का इस्तेमाल ही नहीं हो रहा था, जबकि 9643162759 पर काल फारवर्ड बताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed