{"_id":"55d29cf94d7ff85fe6aedac5dbf7c470","slug":"pensioners-will-get-da-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों को बढ़ा DA मिलने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों को बढ़ा DA मिलने का रास्ता साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 May 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवकाश प्राप्त कर्मचारियों व अखिल भारतीय सेवा के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन
वित्त विभाग की ओर से जल्दी ही इस संबंध में आदेश जारी होने की संभावना है।
बताते चलें कि प्रदेश सरकार अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों व केंद्रीय कर्मचारियों के समान राज्यकर्मियों व प्रदेश में कार्यरत अधिकारियों को 100 प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही दे चुकी हैं।
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने की वजह से अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए देने संबंधी प्रस्ताव चुनाव आयोग से अनुमति के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि आयोग ने पेंशनरों को मिल रहे 90 प्रतिशत महंगाई भत्ता में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर 100 प्रतिशत देने संबंधी शासन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही आदेश जारी हो जाएंगे।