फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   peace in kasganj after violence.

कासगंज में शांति, पर रात को फिर आगजनी, डीजीपी बोले- माहौल बिगाड़ा तो लगेगा रासुका

Tue, 30 Jan 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Jan 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
peace in kasganj after violence.
- फोटो : अमर उजाला

26 जनवरी की सुबह से 28 जनवरी की रात तक सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलसने के बाद चौथे दिन सोमवार को कासगंज शहर ने तनाव और दहशत के बीच अमन की ओर कदम बढ़ाया। आंशिक रूप से चारों मुख्य बाजार खुले। हालांकि, फिर रात को आगजनी कर दी गई। माल गोदाम रोड पर रात दस बजे खोखा फूंक दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, डीजीपी ओपी सिंह ने सख्त चेतावनी दी है कि महौल बिगाड़ने वालों पर रासुका लगेगा।

सोमवार को पूरे दिन शांति रही। शहर में चार दिन से रोज कहीं न कहीं आगजनी की घटना हो रही है। पुलिस की जानकारी में आया है कि चार-पांच युवक ही हैं जो माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। इनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है।
विज्ञापन


स्‍कूल खुले इंटरनेट सेवा रही बंद
चौथे दिन सोमवार को स्कूल और कॉलेज खुले हालांकि छात्र और शिक्षक कम ही पहुंचे। इंटरनेट सेवा चौथे दिन भी बंद रखी गई। अधिकारियों का कहना है कि अफवाहों को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

की जाएगी रासुका और गैंगस्टर की कार्रवाई

peace in kasganj after violence.
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala
यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि प्रदेश का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ रासुका और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे लोगों के पास शस्‍त्र लाइसेंस मिला तो उसे भी निरस्त कर दिया जाएगा।

डीजीपी बनने के बाद ओपी सिंह ने सोमवार को जिलों में तैनात पुलिस कप्तानों के नाम पहला सर्कुलर जारी किया। डीजीपी ने 18 बिंदुओं के निर्देश में कहा है कि अलग-अलग संप्रदायों में आपसी संवाद बड़े से बड़े संघर्ष को टाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed