फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS pre examamination.

पीसीएस प्री: करंट अफेयर्स ने किया परेशान, बाकी रहा आसान

Sun, 20 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
PCS pre examamination.
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस-प्री परीक्षा में जीएस के पेपर में करंट अफेयर्स के सवालों ने परीक्षार्थियों को काफी परेशान किया। वहीं, सीसैट को हल करने में उन्हें कोई खास परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले साल से यह पेपर केवल क्वालीफाइंग कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में इसके नंबर नहीं जोड़े जाएंगे। सामान्य अध्ययन के पेपर में भूगोल, पर्यावरण अध्ययन, राजनीति, इतिहास, अर्थशास्त्र समेत हर विषय के सवाल थे। करंट अफेयर्स को छोड़कर बाकी के सवाल सामान्य थे।
विज्ञापन


परीक्षा में पहला पेपर सामान्य अध्ययन का था। इसमें कुल 150 सवाल पूछे गए। यह पेपर 200 नंबर का था। प्रश्न पत्र में 20 सवाल राजनीति शास्त्र, 20 सवाल इतिहास, 20 सवाल भूगोल, 20 सवाल अर्थशास्त्र के अलावा 20 सवाल बेसिक और पर्यावरण विज्ञान पर आधारित पूछे गए। करंट अफेयर्स से पेपर में करीब 20 सवाल पूछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गणित व हिंदी को छोड़कर अन्य विषयों के सवाल आसान

PCS pre examamination.
मेरिट में जीएस के नंबर ही जोड़े जाएंगे - फोटो : amar ujala

परीक्षार्थियों ने यही भाग सबसे ज्यादा कठिन बताया। पिछले साल से परीक्षा के पैटर्न में हुए बदलाव की वजह से मुख्य परीक्षा के लिए केवल पहले प्रश्न पत्र यानी जीएस के नंबर ही जोड़े जाने हैं।

देश भर में विशेषकर हिंदी माध्यम के स्टूडेंट्स का विरोध झेलने के बाद इस बार अस्थायी व्यवस्था के तहत सीसैट पेपर के अंक मुख्य परीक्षा में नहीं जोड़े जाने हैं।

सीसैट के पेपर में परीक्षार्थियों को कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाकर मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करना है। इसके नंबर मुख्य परीक्षा के लिए नहीं जोड़े जाएंगे।

इस भाग में हिंदी, अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग के सवाल पूछे गए। गणित और हिंदी को छोड़कर अन्य सवाल परीक्षार्थियों ने काफी आसान बताए।

विशेषज्ञ बोले-पेपर न कठिन, न आसान

PCS pre examamination.
परीक्षा देकर वापस लौटते अभ्यर्थी - फोटो : amar ujala

सिविल सेवा के विशेषज्ञ पवन मिश्र के अनुसार पेपर को बहुत कठिन या बहुत आसान नहीं कहा जा सकता। सामान्य अध्ययन के पेपर में सभी विषय बराबर पूछे गए।

राजनीतिशास्त्र के सवालों का स्तर हर बार के मुकाबले काफी ऊंचा था। अर्थशास्त्र और करंट अफेयर्स के सवालों में संख्यात्मक सवाल पूछे गए।

यह नई बात थी, क्योंकि बीते साल तक संख्यात्मक सवाल पूछने की परंपरा नहीं रही है। इस तरह के सवाल आम तौर पर रेलवे के पेपर में ही पूछे जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed