{"_id":"676721f87a30c632250f7797","slug":"pcs-pre-exam-today-at-64-centers-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1004123-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 64 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 64 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा आज
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में रविवार को 64 केंद्रों पर पीसीएस प्री की परीक्षा होगी। इसमें 28,513 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09.30 से 11.30 बजे और दूसरी पाली की दोपहर 02:30 से 04:30 तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने कहा कि रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन व बस स्टेशन पर थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। जेसीपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा केंद्र के परिसर में मोबाइल फोन, आईटी गैजेट व आपत्तिजनक सामग्री लाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
