फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pcs officers transfer in uttar pradesh.

फेसबुक पोस्ट से चर्चा में आने वाले अमेठी के एसडीएम समेत 49 पीसीएस अफसरों के तबादले

Sat, 17 Mar 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
pcs officers transfer in uttar pradesh.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले के दूसरे दिन 49 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 39 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी व 10 डिप्टी कलेक्टर हैं। शासन ने गोंडा में निलंबित मुख्य राजस्व अधिकारी के स्थान पर नए मुख्य राजस्व अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन


शासन ने फेसबुक पर देर रात तक बैठकों के बारे में टिप्पणी करने वाले अमेठी के एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला को भी हटा दिया है। उनसे पहले ही स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है। शुक्ला को राजस्व परिषद में सहायक भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


राजस्व परिषद में संबद्ध देवी दयाल को अमेठी का नया डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा बदायूं, अंबेडकरनगर व बलिया में नए मुख्य विकास अधिकारी तथा गोंडा, सुल्तानपुर व फैजाबाद में नए मुख्य राजस्व अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बुलंदशहर, बरेली, इटावा, सीतापुर, बलिया, शाहजहांपुर, बदायूं, बहराइच, मीरजापुर, गाजियाबाद, पीलीभीत के नगर मजिस्ट्रेट बदल दिए गए हैं। शासन ने कई जिलों के एडीएम वित्त एवं राजस्व भी बदले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed