फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS officers to get promotion soon says chief minister yogi adityanath.

यूपी: पीसीएस अधिकारियों की पदोन्नति जल्द, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Sun, 29 Oct 2017 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Oct 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
PCS officers to get promotion soon says chief minister yogi adityanath.
सीएम योगी से मिलकर लौटे अधिकारी - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीसीएस अधिकारियों की लंबित समस्याओं के समाधान के साथ ही पदोन्नति की कार्रवाई प्राथमिकता से करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीसीएस अधिकारियों से सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने और जनता की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान की अपेक्षा जताई है। आईएएस में पदोन्नति का इंतजार कर रहे इन अधिकारियों को अगले महीने पदोन्नति की सौगात मिल सकती है।

विज्ञापन


पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष व विशेष सचिव नगर विकास उमेश प्रताप सिंह व महासचिव तथा मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने योगी को बताया कि संवर्ग की आठ सूत्री समस्याएं काफी समय से लंबित हैं। पूर्व में आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक किसी भी बिंदु पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे संवर्ग के अधिकारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से प्राथमिकता पर कारवाई का आग्रह किया। प्रत्यावेदन में शामिल बिंदुओं के अलावा पदाधिकारियों ने तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारियों के लिए अच्छे वाहन व तहसील स्तर पर एक अतिरिक्त वाहन की व्यवस्था पर चर्चा की। संवेदनशील पदों पर कार्यरत अधिकारियों की सुरक्षा पर भी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर कारवाई  का निर्देश दिया है। उन्होंने लंबित पदोन्नति तेजी से कराने को कहा है। इस मौके पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री शशि प्रकाश गोयल, पीसीएस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व विशेष सचिव आवास राजेश पांडेय तथा सीडीओ अलीगढ़ दिनेश चंद्र सिंह उपस्थित रहे।

पीसीएस एसोसिएशन की मुख्य मांगें

PCS officers to get promotion soon says chief minister yogi adityanath.

पीसीएस अधिकारी आठ साल की सेवा कर आईएएस में पदोन्नति के लिए पात्र हो जाते हैं लेकिन इसमें 23-24 साल लग रहे हैं। ऐसे में नगर आयुक्त, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व राज्य संपत्ति अधिकारी जैसे पीसीएस के लिए निर्धारित पदों पर पीसीएस अधिकारी ही नियुक्त किए जाएं।

पंजाब में 18 साल में प्रांतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को 10 हजार रुपये ग्रेड पे दे दिया जाता है। यूपी में यह अवधि 22 साल है। इससे पीसीएस के लिए निर्धारित पद खाली रह जाते हैं। नियमों में शिथिलता देकर पीसीएस में ग्रेड पे-8900, 10 हजार व 12 हजार में पदोन्नति की जाए।2016 की रिक्तियों के सापेक्ष पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति कराई जाए।

विशेष वेतनमान में 30 साल से बढ़ोत्तरी नहीं हुई। दिल्ली केअधिकारियों की तरह सुविधा दी जाए। पीसीएएस अधिकारी ओम कुमार सिंह से वरिष्ठ 1997 बैच के अधिकारियों को भी 11 अक्तूबर 2012 से पदोन्नति देने की मांग।

ड्यूटी अवधि में कार्यरत किसी मजिस्ट्रेट के विरुद्ध सीआरपीसी से प्राप्त संरक्षण के मद्देनजर बिना शासन की अनुमति एफआईआर न दर्ज हो। संवेदनशील पदों पर तैनात पीसीएस अधिकारियों को गनर दिया जाए।

एडीएम न्यायिक के पदों पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इन्हें वाहन, न्यायालय व अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed