फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pcs jyoti maurya, manish dubey and alok maurya controversy

ज्योति मौर्या प्रकरण: मनीष दुबे पर कार्रवाई को लेकर दुविधा में शासन, इन वजहों से नहीं हो पा रहा है फैसला

Sun, 16 Jul 2023 07:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Jul 2023 07:41 AM IST
सार

पीसीएस ज्योति मौर्या प्रकरण के जरिए विवादों में आए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर कार्रवाई को लेकर शासन दुविधा में है। जानिए इस दुविधा की जड़ें कहां छिपी हुई हैं? 

विज्ञापन
pcs jyoti maurya, manish dubey and alok maurya controversy
ज्योति मौर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीसीएस ज्योति मौर्या प्रकरण में महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ सौंपी गई जांच रिपोर्ट का शासन में परीक्षण हो रहा है। इस परीक्षण में तमाम खामियां सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक खामियों और उससे उपजी दुविधा की वजह से कमांडेंट पर कार्रवाई को लेकर निर्णय नहीं हो पा रहा है। शासन के परीक्षण में जांच रिपोर्ट की खामियों को लेकर विधिक राय लेने की तैयारी है। हालांकि इस प्रकरण से विभाग की छवि धूमिल होने के आधार पर कमांडेंट पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


दरअसल डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज संतोष कुमार ने होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ जांच कर उनको निलंबित करने, विभागीय कार्यवाही शुरू करने और मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की थी। उनकी रिपोर्ट को डीजी होमगार्ड ने शासन को भेज दिया था। रिपोर्ट के प्रारंभिक परीक्षण में सामने आया है पीसीएस ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या को जान से मारने की साजिश रचने का कोई प्रत्यक्ष प्रमाण का उल्लेख जांच रिपोर्ट में नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


जिन सुबूतों का जिक्र किया गया है, उनकी फॉरेंसिक जांच कराने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। साथ ही, इस मामले में विभाग के बजाय आलोक मौर्या की तरफ से मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इसी तरह अमरोहा में तैनाती के दौरान महिला होमगार्ड के साथ छेड़खानी की शिकायत के मामले का पटाक्षेप भी पहले ही हो चुका है। महिला होमगार्ड को दोबारा बहाल भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष दुबे की पत्नी का भी मामला 

दो वर्ष पहले मनीष दुबे से विवाह करने वाली लखनऊ की युवती ने डीआईजी को दिए अपने बयान में दहेज मांगने का आरोप लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक विवाह के एक माह बाद ही अदालत में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया गया था। लिहाजा, दहेज मांगने के आरोप का अब संज्ञान लेना विधिक रूप से उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed