फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS-J exam result declared.

PCS-J का परिणाम घोषित: लखनऊ की अंशु शुक्ला बनीं टॉपर

Sat, 06 Aug 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Aug 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
 PCS-J exam result declared.
अंशु शुक्ला - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल जज (जूडि) (पीसीएस-2015) का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा। टॉपर समेत प्रथम चार में तीन तथा 10 में छह महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


इलाहाबाद के बिशप जानसन इंटर कालेज से दसवीं की पढ़ाई करने वाली मूलत: लखनऊ की अंशु शुक्ला टॉपर रहीं। वहीं सोनभद्र की रुचि श्रीवास्तव को तीसरा स्थान मिला है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलएम अंशु मालि पांडेय पुरुषों में टॉपर तथा मुख्य सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


आयोग ने कुल 197 पदों के लिए अप्रैल में साक्षात्कार कराया था, लेकिन परिणाम 195 पदों के लिए ही घोषित किया गया। प्रारंभिक परीक्षा में दो सवाल के जवाब को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस बाबत न्यायालय के आदेश पर दो सीट सुरक्षित करके परिणाम घोषणा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार में कुल 605 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। टॉपर अंशु शुक्ला ने 2014 में इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से बीएएलएबी की है और पहले ही प्रयास में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की।

दूसरे स्‍थान पर रहे अंशु मालि

 PCS-J exam result declared.

दूसरे स्थान पर रहे अंशु मालि ने स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई गोरखपुर तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलएम किया है। सोनभद्र की रुचि ने बीएचयू से एलएलबी की पढ़ाई की है। रुचि का मध्य प्रदेश पीसीएस-जे में भी चयन हो चुका है। वह इस समय रीवा में तैनात हैं।

इनके अलावा महिला अभ्यर्थियों तहरीन खान, अपेक्षा सिंह, चारू धंकार और शबीना खान ने प्रथम 10 में जगह बनाई है। भूपेंद्र सिंह शाह, योगेश कुमार यादव और आशुतोष तिवारी भी प्रथम 10 में शामिल हैं।

आयोग के सचिव चंद्र पाल सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा के प्राप्तांक तथा कटऑफ जल्द ही वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस संबंध में सूचना के अधिकार के अंतर्गत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं इलाहाबाद के सतीश कुमार मगन का पीसीएस-जे में चयन हुआ है।

रिटायर पुलिस उपाधीक्षक रामकृष्ण मगन के पुत्र का सतीश इससे पहले लोअर सबार्डिनेट 2014 में भी चयन हो चुका है। वर्तमान में वह मांडा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। सतीश ने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से स्नातक और इविवि से एलएलबी किया है।

अंशु पहले प्रयास में बनीं टॉपर

 PCS-J exam result declared.
अपने माता-पिता के साथ अंशु शुक्ला - फोटो : amar ujala

लखनऊ की अंशु शुक्ला ने मात्र 23 साल की उम्र में प्रथम प्रयास में प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षाओं में शामिल पीसीएस-जे में टॉप किया है।

उन्होंने दो वर्ष पहले ही बीएएलएलबी उत्तीर्ण की। वह सफलता का श्रेय माता रश्मि शुक्ला को देती हैं। पिता अतुलकांत शुक्ला लंबे समय तक प्रयाग प्रभाग के वनाधिकारी रहे और वर्तमान में कानपुर में क्षेत्रीय वनाधिकारी हैं।

अंशु ने यहीं के बिशप जॉनसन से दसवीं की पढ़ाई की है। लखनऊ के स्प्रिंग डेल स्कूल से उन्होंने बारहवीं की पढ़ाई की है। अंशु का कहना है कि बचपन से ही उनका जज बनने का लक्ष्य था। सफलता के लिए कठिन परिश्रम ही एकमात्र रास्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed