फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Payment of 25 crores to three thousand farmers pending

Lucknow News: तीन हजार किसानों का 25 करोड़ भुगतान लटका

Wed, 01 Mar 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 01 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Payment of 25 crores to three thousand farmers pending
रायबरेली। जिले में मंगलवार से धान की खरीद बंद हो गई। इसके बाद भी करीब तीन हजार किसानों का 25 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। यह हाल तब है, जब 72 घंटे में ही किसानों को धान खरीद का भुगतान करने का नियम है। किसान भटक रहे हैं। किसी को कृषि यंत्र खरीदने के लिए पैसा चाहिए तो किसी किसान को होली की खरीदारी करनी है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 81 क्रय केंद्रों पर एक लाख 85 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया था। एक नवंबर से 28 फरवरी तक धान की खरीद होनी थी। लक्ष्य की तुलना में 38 हजार 691 किसानों का एक लाख 63 हजार 688 मीट्रिक धान इस बार खरीदा गया। इस बार लक्ष्य से कुछ कम खरीद हो सकी। करीब तीन हजार ऐसे किसान हैं, जिनका धान खरीद का भुगतान नहीं हो सका है। किसानों को 25 करोड़ 48 लाख 44 हजार रुपये का भुगतान देना है। होली नजदीक है। किसानों को पैसे की जरूरत है। वह बकाया पाने के लिए भटक रहे हैं लेकिन अधिकारी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


कैसे होगा त्योहार
24.40 क्विंटल धान साधन सहकारी समिति, रामसांडा में तौलाया था। 15 दिन बाद भी भुगतान नहीं हो पाया है। खरीद बंद हो गई है। समिति पहुंचा तो जवाब मिला कि जल्द भुगतान हो जाएगा। होली के लिए खरीदारी करनी थी। अब त्योहार कैसे होगा, यही सोचकर परेशान हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र सिंह, किसान, ऊंचाहार

आलू खोदाई की नहीं खरीद पाई मशीन
साधन सहकारी समिति, रामसांडा में खुले क्रय केंद्र पर 63.20 क्विंटल धान की बिक्री की। एक पखवारा बीत गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया है। आलू खोदाई के लिए मशीन खरीदनी थी। पैसा न होने के कारण मशीन नहीं खरीद सका। इससे आलू की खोदाई नहीं हो पा रही है।

उर्मिला देवी, किसान, ऊंचाहार

जिले में धान खरीद का काम पूरा हो गया है। इस बार लक्ष्य की तुलना में कम खरीद हुई है। कई किसानों का भुगतान अभी नहीं हुआ है। चिह्नित कर जल्द बकाया भुगतान दिया जाएगा। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
सोनी गुप्ता, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed