फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pay for parali biofuel plant will be set up in every district said Yogi adityanath

पराली की कीमत देंगे, हर जिले में लगाएंगे बायो फ्यूल प्लांट: योगी

Wed, 13 Nov 2019 10:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
pay for parali biofuel plant will be set up in every district said Yogi adityanath
yogi adityanath - फोटो : Twitter

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से पराली, गन्ने की पत्तियां और खरपतवार न जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली की कीमत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। पराली से बायोफ्यूल बनाया जाएगा। हर जिले में बायो फ्यूल प्लांट लगाएं जाएंगे।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन में गन्ना विभाग के वेब पोर्टल व ई-गन्ना मोबाइल एप का शुभारंभ करने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। 
विज्ञापन


कहा कि पराली में आग लगाने से भूमि की उर्वरता खत्म होती है और प्रकृति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। मनुष्य व अन्य जीव जंतुओं के साथ पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। पराली जलाने से खेती के लिए उपयोगी कीट नष्ट हो जाते हैं। पराली को कूटकर जुताई करने और पानी देने से वह खेत में कंपोस्ट का काम करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गन्ना पेराई सीजन प्रारंभ हो गया है। कुछ किसान गन्ने की पत्तियों में भी आग लगा देते हैं। यह भी पराली जलाने की तरह खेती व पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा, पराली, गन्ने की पत्ती व खरपतवार जलाना धरती माता और प्रकृति के साथ अन्याय है। किसानों का धरती से प्रगाढ़ संबंध होता है इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली की कीमत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उपयोग बायो फ्यूल बनाने में किया जाएगा।


आईओसी, भारत पेट्रोलियम व अन्य कंपनियों से बातचीत चल रही है। सीतापुर व गोरखपुर में बायोफ्यूल के प्लांट लग रहे हैं। इनका प्रयोग सफल रहा तो हर जिले में बायो फ्यूल की एक-दो यूनिट लगाई जाएंगी। उन्होंने किसानों से यह भी अपील की कि अधिक से अधिक पौध लगाएं। इससे जीव जंतुओं के अनुकूल वातावरण
बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed