लिवर ट्रांसप्लांट वाले मरीज भी करा सकते हैं टीकाकरण, नहीं मिला साइड इफेक्ट
ग्लोबल हिपेटॉलॉजी सोसाइटी ने गाइडलाइन जारी की है कि लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाले, लिवर कैंसर और लिवर सिरोसिस सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीज भी टीकाकरण करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाले, लिवर कैंसर और लिवर सिरोसिस सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीज भी टीकाकरण करा सकते हैं। इस संबंध में ग्लोबल हिपेटॉलॉजी सोसाइटी ने भी गाइडलाइन जारी कर दी है।
लिवर ट्रांसप्लांट सहित अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के टीकाकरण को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं। इस दौरान विभिन्न देशों में हुए शोध के हवाले से ग्लोबल हेपेटॉलॉजी सोसायटी ने मंगलवार को टीकाकरण के संबंध में गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि लिवर ट्रांसप्लांट, लिवर कैंसर, सिरोसिस सहित अन्य गंभीर बीमारियों से जूझने वाले मरीजों में टीकाकरण के बाद किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं दिखा है। इसलिए इन्हें हर हाल में टीकाकरण करा लेना चाहिए।
एसजीपीजीआई के निदेशक और हेपेटोलॉजिस्ट प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्से में रहने वाले लिवर के मरीजों ने टीकाकरण को लेकर उनसे सलाह ली। उन्होंने सभी को वरीयता के आधार पर टीकाकरण कराने की सलाह दी। अभी तक किसी भी मरीज में साइड इफेक्ट की सूचना नहीं मिली है। देश और विदेश के हेलेटॉलोजिस्ट से जुड़े संगठनों की अध्ययन रिपोर्ट में भी अब यह बात साबित हो गई है कि लिवर ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीज में भी टीकाकरण का कोई साइड इफेक्ट नहीं पाया गया है।
केजीएमयू के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ सुमित रूंगटा ने बताया कि वह शुरुआत से ही अपने सभी मरीजों को टीकाकरण कराने की सलाह दे रहे हैं। अभी तक किसी भी मरीज में कोई साइड इफेक्ट नहीं पाया गया है। इसलिए लिवर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को तत्काल टीकाकरण करा लेना चाहिए।