{"_id":"67c89a63ee46bc98460c8a0d","slug":"patients-will-soon-get-cheap-medicines-in-hospitals-shravasti-news-c-104-1-srv1004-109786-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मरीजों को अस्पतालों में जल्द मिलेंगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मरीजों को अस्पतालों में जल्द मिलेंगी सस्ती दवाएं
Thu, 06 Mar 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय में पूर्व में संचातिल जन औषधि केंद्र में लगा ताला।
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा के साथ ही छह सीएचसी पर जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। जिले के लोग इसके लाभ से वंचित हैं। अब स्वास्थ्य विभाग संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा, सीएचसी इकौना, सिरसिया, मल्हीपुर, गिलौला, भिनगा व भंगहा में केंद्र खोलने की तैयारी में है। इन औषधि केंद्रों के खुलने से मरीजों को सस्ते दाम पर दवाएं उपलब्ध होंगी।
अनियमितताओं के चलते बंद कराया था केंद्र
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में खुला जन औषधि केंद्र अनियमितता की वजह से 30 मार्च 2024 को बंद करा दिया गया था। विदित हो कि औषधि निरीक्षक के निरीक्षण में जन औषधि केंद्र बिना फार्मासिस्ट के संचालित मिला था। वहीं मौजूद कर्मी आवश्यक अभिलेख नहीं दिखा सके थे। इस पर सहायक आयुक्त औषधि मनोज कुमार के निर्देश पर कार्रवाई की गई थी।
जन औषधि केंद्र खोलने के लिए फर्म के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही निर्धारित स्थानों पर केंद्रों के खोलने की कार्रवाई पूरी कराई जाएगी। इससे मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ