{"_id":"68bf468f7228e001ae08b838","slug":"patients-sweated-in-the-rain-to-get-treatment-lucknow-news-c-13-knp1002-1375187-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इलाज पाने के लिए मरीजों का बारिश में छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इलाज पाने के लिए मरीजों का बारिश में छूटा पसीना
विज्ञापन
अस्पताल में लगी भीड़।
लखनऊ। चौक के रहने वाले रामकुमार सुबह 10 बजे बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए गए। परचा बनाने के लिए वहां लंबी कतार लगी थी। करीब एक घंटे के इंतजार बाद उनका परचा बन सका। डॉक्टर को दिखाने से लेकर जांच कराने में करीब चार घंटे बीत गए। ऐसी स्थिति सोमवार को सभी अस्पतालों में रही। बारिश के बाद भी बड़ी तादाद में ओपीडी में भीड़ रही। सबसे ज्यादा वायरल फीवर से पीड़ित मरीज ओपीडी में डॉक्टरों के कमरे के बाहर और खून की जांच के काउंटर पर कतार लगाए रहे।
बलरामपुर अस्पताल, सिविल, लोकबंधु, रामसागर मिश्र, ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल समेत अन्य अस्पतालाें में सोमवार को बारिश के बीच अधिक संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। अस्पतालों की ओपीडी में सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी। बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में परचा काउंटर पर पंजीकरण के लिए दोपहर एक बजे तक लाइन लगी रही।
कंप्यूटर पर बैठे कर्मचारियों ने तेजी से काम करते हुए सभी मरीजों का पंजीकरण किया। यहां ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक सेंट्रलाइज्ड एसी न चलने से मरीजों को उमस, गर्मी से परेशान होना पड़ा। सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर के अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर की सलाह पर खून की जांच के काउंटर पर भी मरीजों की लाइन लगी रही। सभी कर्मचारियों ने जल्द ही नमूने लेकर लोगों की जांच समय पर की। अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि कुछ देर के लिए तकनीकी खामी की वजह से ओपीडी में एसी बंद था। बाद में उसे शुरू करवा दिया गया था।
विज्ञापन
रामसागर मिश्र अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि बीते दिनों छुट्टियां पड़ने के बाद सोमवार को अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। वहीं, सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की अधिक भीड़ थी। कोई भी मरीज बिना इलाज वापस नहीं लौटा।