फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patients protest in sgpgi lucknow

Lucknow News: पीजीआई में एक दिन पहले ही ओपीडी के लिए लाइन लगाने पहुंचे मरीजों को भगाया, विरोध में राजमार्ग पर दिया धरना

Mon, 23 Sep 2024 07:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:42 AM IST
विज्ञापन
patients protest in sgpgi lucknow
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में सोमवार की ओपीडी में मरीजों को दिखाने के लिए रविवार को ही परिसर में जमा तीमारदारों को सुरक्षागार्डों ने भगा दिया। इससे नाराज तीमारदारों ने पीजीआई गेट के सामने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि सुबह-सुबह वे परिसर नहीं पहुंच सकते हैं। ऐसे में एक दिन पहले आकर लाइन लगा लेते हैं। पुलिस ने इन्हें समझाकर वापस परिसर में भेजा।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर पीजीआई के अंदर मरीज के साथ उनके तीमारदार बरामदे और पेड़ों के नीचे लेटे हुए थे। इस बीच वहां पहुंचे सुरक्षागार्डों ने उन्हें भगाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अभद्रता भी की। इससे आहत होकर सभी तीमारदार पीजीआई के गेट के सामने लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग पर चादर डालकर लेट गए। वहीं कुछ लोग बैठकर नारेबाजी करने लगे। इससे राजमार्ग जाम होने लगा। ठीक सामने थाना होने के चलते पुलिस को तत्काल सूचना मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझा कर वापस पीजीआई परिसर भेजा। इस दौरान करीब 15 मिनट तक मार्ग जाम रहा। पीजीआई इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मार्ग जाम होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी को समझा कर कैंपस के भीतर भेजा।
विज्ञापन



निदेशक बोले, लेंगे नीतिगत निर्णय

निदेशक पीजीआई प्रो. आरके धीमन ने कहा कि तीमारदारों की सुविधा के लिए पीजीआई परिसर में 10 मंजिला रैन बसेरा प्रस्तावित है। इसके साथ ही पांच मंजिला पार्किंग भी बन रही है। रायबरेली राजमार्ग जाम होने की सूचना मिली थी। पूरा मामला क्या है, सोमवार को इसकी पड़ताल की जाएगी। साथ ही इस बारे में नीतिगत निर्णय भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed