फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patients can now make prescriptions at home at Thakurganj Hospital

Lucknow News: ठाकुरगंज अस्पताल में अब मरीज घर बैठे बना सकेंगे परचा

Sat, 24 Jan 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Patients can now make prescriptions at home at Thakurganj Hospital
ठाकुरगंज अस्पताल।
लखनऊ। ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें परचा बनवाने के लिए कतार में नहीं लगना पड़ेगा। वह घर बैठे ही ऑनलाइन परचा बनवाकर प्रिंट निकाल सकेंगे। शुक्रवार से अस्पताल में डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (ओआरएस) की शुरुआत हुई है। ऑनलाइन पंजीकरण कर तीन से चार मरीजों के परचे निकाले गए।
विज्ञापन

ठाकुरगंज टीबी संयुक्त अस्पताल में रोजाना ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों को लाइन में लगकर परचे बनवाने पड़ते हैं। इससे काफी देर लगती थी। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) के तहत मरीजों को ऑनलाइन परचा बनवाने में आसानी होगी। ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान मरीज का नाम, पता, मोबाइल नंबर पूरा ब्योरा दर्ज करना होगा। साथ ही विभाग का चयन करना होगा। इससे मरीज को उस विभाग में ऑनलाइन नंबर के आधार पर तुरंत ही देखा जा सकेगा। मरीज को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने में भी लाइन का झंझट नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed