फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patients are running 25 km for ultrasound examination

Lucknow News: अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीज 25 किमी की लगा रहे दौड़

Wed, 18 Jun 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Patients are running 25 km for ultrasound examination
लखनऊ। नगराम सीएचसी में सोनोलॉजिस्ट तैनात न होने से अल्ट्रासाउंड जांच चार माह से बंद है। मरीजों को जांच के लिए 25 किमी की लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। वहां भी आसानी से जांच संभव न होने पर मरीजों को निजी केंद्र जाना पड़ रहा है। ऐसे में धन और समय दोनों अधिक लग रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि सोनोलॉजिस्ट की तैनाती कर जल्द ही जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगराम सीएचसी की ओपीडी में हर दिन करीब 100-150 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। गर्भवतियों की निजी केंद्र में मुफ्त जांच हो जा रही है, जबकि सामान्य मरीजों की जांच ठप पड़ी है। इन्हें मोहनलालगंज सीएचसी भेजा जा रहा है, मगर वहां के मरीजों की कतार पहले से लंबी होने के कारण नगराम से गए मरीजों की जांच आसानी से नहीं हो पा रही है। नतीजतन मरीजाें को मजबूरी में निजी केंद्र जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश के मुताबिक, यहां तैनात सोनोलॉजिस्ट को हाईकोर्ट से अटैच कर दिया गया है। ऐसे में यहां जांच बंद है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि सोनोलॉजिस्ट की जल्द तैनाती कराई जाएगी, ताकि जांच प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलालगंज में हफ्ते में एक ही दिन हो रही जांच
नगराम सीएचसी से मरीजों को जांच के लिए मोहनलालगंज सीएचसी भेजा जा रहा है। दोनाें सीएचसी के बीच की दूरी करीब 25 किमी है। मोहनलालगंज सीएचसी में मरीजों का पहले से बहुत अधिक लोड है। यहां हफ्ते में एक दिन जांच हो रही है। ऐसे में सामान्य मरीजों को जांच के लिए दो से तीन हफ्ते बाद बुलाया जा रहा है।

सीएमओ के अधीन सीएचसी पर महज पांच सोनाेलॉजिस्ट
सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी का संचालन हो रहा है। इनमें से चार सीएचसी अलीगंज, इंदिरानगर, रेडक्रॉस, चंदननगर में मशीन खराब पड़ी है, जबकि 16 सीएचसी में मशीनें तो दुरुस्त है, लेकिन इन सभी जगहों पर जांच के लिए महज पांच ही सोनोलॉजिस्ट तैनात हैं, जिनके जरिये हर सीएचसी में हफ्ते में एक दिन ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed