फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patients are not getting diabetese medecines in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में फिर गहराया दवाओं का संकट

Mon, 26 Aug 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
patients are not getting diabetese medecines in government hospitals
मधुमेह से लेकर दिल की दवाओं तक का संकट
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में त्वचा से लेकर मिर्गी तक की नहीं मिल रहीं दवाएं
राजधानी के सरकारी अस्पतालों में मधुमेह से लेकर दिल की दवाओं तक का संकट बना हुआ है। मरीजों को निजी दवा दुकानों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। आरोप है कि ड्रग कॉर्पोरेशन दवाओं की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।

शासन ने करोड़ों रुपये का दवाओं का बजट अस्पताल को देने के बजाय ड्रग कॉर्पोरेशन को इस वित्तीय वर्ष में दिया था। ड्रग कॉर्पोरेशन को अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति करनी थी। आरोप है ड्रग कारपोरेशन मांग के अनुरूप दवाओं की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इससे अस्पतालों में हर दूसरे-तीसरे माह दवाओं का संकट गहरा रहा है। मरीजों को सामान्य दवाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत त्वाचा रोग की दवाओं का है। इसमें सिर्फ एक ही एंटी फंगल ट्यूब की सप्लाई अब तक हुई है। इससे पहले करीब आठ एंटी फंगल ट्यूब की आपूर्र्ति अस्पतालों में होती थी। इसी तरह हार्ट, डायबिटिज, मानसिक रोग की दवाओं का संकट बना हुआ है। यहां तक कि कई जीवनरक्षक दवाएं भी अस्पताल से गायब हैं।
विज्ञापन

अस्पताल से खरीदकर दे रहे दवा
ड्रग कॉर्पोरेशन से जो दवाएं अभी नहीं मिल रही हैं, वह अस्पताल स्तर से खरीदकर मरीजों को मुहैया कराई जा रही हैं।
- डॉ. राजीव लोचन, निदेशक, बलरामपुर
जन औषधि केंद्र से खरीद रहे दवाएं
कुछ दवाओं का संकट है। जो दवाएं नहीं मिल रही हैं, मरीज उन्हें जन औषधि केंद्र से खरीद रहे हैं।
- डॉ. डीएस नेगी, निदेशक, सिविल व लोहिया अस्पताल
------------------------
इन दवाओं की किल्लत
मधुमेह : इंसुलिन, मेटफार्मिन, ग्लिमीपिराइड
हार्ट की दवा : हिपेरिन, नाइट्रोकॉन्टिन
बेचैनी : जॉलफ्रे श
ब्लड प्रेशर : लोसारटन
मानसिक रोग की दवाएं- पैरॉक्सीटिन, सरट्रैलिन, मिर्गी के दौरे की दवा
बच्चों के कई सिरप नहीं
सिट्रिजिन सिरप
बीटाडीन, सोफ्रामाइसिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed