फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patient wil be checkup after coming covid report

केजीएमयू व पीजीआई में कोरोना रिपोर्ट बाद ही देखे जाएंगे मरीज

Fri, 26 Mar 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Patient wil be checkup after coming covid report
केजीएमयू में अब कोविड रिपोर्ट के बाद ही देखे जाएंगे मरीज। - फोटो : ??? ?????
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केजीएमयू व एसजीपीजीआई में ओपीडी की व्यवस्था 30 मार्च से बदल जाएगी। अब यहां ओपीडी में बिना कोविड रिपोर्ट के मरीज नहीं देखे जाएंगे।
विज्ञापन

मरीज के साथ सिर्फ एक तीमारदार को प्रवेश मिलेगा और दोनों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। केजीएमयू में सिर्फ इमरजेंसी ऑपरेशन होंगे, रूटीन सर्जरी नहीं होगी। साथ ही दोनों जगह ओपीडी में नए व पुराने मरीजों की संख्या भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

केजीएमयू : सुपर स्पेशियलिटी में 25 नए व 50 पुराने मरीज देखेंगे
ओपीडी में रोज आठ से 10 हजार मरीज आते हैं। ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों ही तरीकों से ओपीडी में पंजीकरण हो रहा था। कोरोना केस बढ़ने पर अब ओपीडी में मरीजों को संख्या समिति की जा रही है। इसमें सुपर स्पेशियलिटी विभाग में 25 नए व 50 पुराने मरीज देखे जाएंगे। वहीं, जनरल ओपीडी में 50 नए व 100 पुराने मरीज देखे जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक ने सभी विभाग प्रमुख को इस बारे में पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीपीजीआई : 20 नए व 30 पुराने मरीज देखेंगे
एसजीपीजीआई में न्यू ओपीडी में अब मरीज दिखाने के लिए पहले पंजीयन कराना होगा। विभाग के ओपीडी नंबर पर डेट लेनी होगी। कोरोना की जांच रिपोर्ट लेकर आनी होगी। 30 मार्च से प्रतिदिन 20 नए और 30 पुराने मरीजों को ही ओपीडी में सलाह दी जाएगी। वार्ड में भर्ती से पहले रोगी और एक तीमारदार की कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य है। ओपीडी, लैब और वार्ड में मरीज के साथ एक ही तीमारदार को प्रवेश की अनुमति होगी। पूर्व की भांति नए और पुराने मरीजों के लिए ई-ओपीडी द्वारा चिकित्सकीय परामर्श को प्राथमिकता दी जाएगी। ई-ओपीडी के द्वारा ओपीडी में दिखाने की तिथि प्राप्त करनी होगी। ई-ओपीडी के फोन नंबर संस्थान की वेबसाइट www.sgpgi.ac.in पर उपलब्ध हैं। नवीन ओपीडी ब्लॉक के प्रवेश द्वार पर सिक्योरिटी गार्ड को अपनी व तीमारदार की कोरोना रिपोर्ट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व भुगतान की रसीद दिखा कर ओपीडी में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पंजीकरण नंबर मिलेगा।
एसजीपीजीआई में इन नंबरों पर लें सकते हैं सलाह
गैस्ट्रो इंट्रोलॉजी
0522 249 6421
0522 249 6422
ऑप्थेमोलॉजी
0522 249 6315
पिडियाट्रिक सर्जरी
0522 249 5620
सर्जिकल गैस्ट्रो
0522 249 6467
पिडियाट्रिक गैस्ट्रो
0522 249 6401
प्लास्टिक सर्जरी
0522 249 5605
नेफ्रोलॉजी
0522 249 6345
0522 249 6346
जेनटिक्स
0522 249 6446
रेडियोथिरेपी
0522 249 6448
पेन एंड पेलेटिव केयर
0522 249 6085
आर्थो एंड ट्रामा सर्जरी
0522 249 5835
इंडोक्राइनोलॉजी
0522 249 6221
0522 249 6222
इंडो सर्जरी
0522 249 6201
0522 249 6200
हिमैटोलॉजी
0522 249 6075
0522 249 6076
कार्डियोलॉजी
0522 249 6131
0522 249 6132
सीवीटीएस
0522 249 6100
पल्मोनरी मेडिसिन
0522 249 6277
न्यूरो सर्जरी
0522 249 6300
0522 249 6301
न्यूरोलॉजी
0522 249 6322
0522 249 6321
यूरोलॉजी
0522 249 6366
0522 249 6367
इम्यूनोलॉजी
0522 249 6243
0522 249 6244
रेडियोलॉजी
0522 249 4589
न्यूक्लियर मेडिसिन
0522 249 5777
नियोनेटोलॉजी
0522 249 5834
एमआरएच
0522 249 5604
सामान्य अस्पताल
0522 249 4802
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed