फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patient had stones, medications instead of surgery, kidney failure

Lucknow News: मरीज को थी पथरी, सर्जरी के बजाय खाता रहा दवाएं, किडनी हुई खराब

Fri, 19 Sep 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Patient had stones, medications instead of surgery, kidney failure
लखनऊ। प्रतापगढ़ के मरीज की किडनी में पथरी थी। वह सर्जरी कराने के बजाय दवाएं खाता रहा। लंबे समय तक पथरी न निकलने से किडनी में पस पड़ गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने लोहिया संस्थान में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर एक किडनी निकाल दी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी रामराज (57) मछली पालन करते हैं। उनकी दाहिनी किडनी में पथरी थी। इससे दर्द और पेशाब में मवाद आने की शिकायत हो रही थी। एक माह पहले वह गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओपीडी में पहुंचे। यहां यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. ईश्वर राम धयाल ने जांच कराई तो पता चला कि दाहिनी किडनी में चार पथरी थीं। किडनी पूरी तरह से सड़ चुकी थी। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी।
विज्ञापन

डॉ. ईश्वर राम धयाल ने बताया कि 13 सितंबर को मरीज को भर्ती कर ऑपरेशन की सड़ चुकी किडनी निकाली गई। किडनी में करीब 500 एमएल पस भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीजों की किडनी में 200 एमएल तक पस की समस्या को उन्होंने देखा था। इस मरीज की किडनी में बहुत अधिक पस था। इससे मरीज के दूसरे अंगों पर भी प्रभाव पड़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ईश्वर ने बताया कि रामराज ने उन्हें जानकारी दी कि स्थानीय डॉक्टर ने करीब चार सेमी पथरी को निकालने के लिए सर्जरी बताई थी, लेकिन उसने सर्जरी नहीं कराई। ऐसे में वह एक साल तक पथरी गलाने के लिए दवा खाता रहा, मगर पथरी नहीं निकली। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद मरीज से मिलने विधायक भी पहुंचे और हाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed