{"_id":"6ac9509c561fdbe7dc050d8b","slug":"patient-dies-after-surgery-at-private-hospital-five-hour-long-uproar-ensues-lucknow-news-c-13-lko1070-1959610-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, पांच घंटे तक हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, पांच घंटे तक हंगामा
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन और पहुंची पुलिस।
लखनऊ। दुबग्गा के बेगरिया रोड स्थित लखनऊ सिटी मैक्स हॉस्पिटल में आंत के ऑपरेशन के बाद शुक्रवार शाम मरीज की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर करीब पांच घंटे तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है।
हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव निवासी इलेक्ट्रॉनिक कारीगर गुरुदीन (22) को बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बुखार और पेट संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, उसी शाम करीब सात बजे डॉक्टरों ने उनकी आंत का ऑपरेशन किया। शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई सूरज ने बताया कि गुरुदीन की तबीयत करीब 10 दिन से खराब थी।
बृहस्पतिवार को पेट में दर्द होने पर उन्हें संडीला के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद सिटी मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूरज का आरोप है कि दो दिन में इलाज के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये जमा कराए गए, फिर भी मरीज की जान नहीं बच सकी। रात नौ बजे तक परिजन अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
ब्लड प्रेशर लगातार कम था
अस्पताल के प्रबंध निदेशक अमित पाल ने बताया कि मरीज की आंत फटी हुई थी और उसकी हालत पहले से गंभीर थी। डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया, लेकिन उसका ब्लड प्रेशर 40 से 50 के बीच बना रहा। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है।
Iशिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। अभी तक परिजनों या पुलिस की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है।I
I
- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI