फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patient died in unskilled doctor's watch

ऐसे डॉक्टरों से रहें सावधान, हो सकता है जान को खतरा

Thu, 23 Jul 2015 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Jul 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
patient died in unskilled doctor's watch

छोटी-मोटी बीमारी भी बड़ा खतरा बन सकती हैं, अगर कायदे से इलाज न कराया जाए तो। लखनऊ में बच्चे की समस्या को गंभीरता से न लेकर झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराना एक पिता को महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


झोलाछाप से इलाज के चक्कर में लखनऊ में चार साल के बच्चे की मौत हो गई। मलिहाबाद के पहाड़पुर गांव निवासी नीरज के चार साल के बेटे अंशु के बाएं हाथ की कांख में गिल्टी हो गई थी।
विज्ञापन


नीरज ने बताया कि मंगलवार को दर्द बढ़ने के बाद वो अंशु को लेकर पास के क्लीनिक पर पहुंचे। वहां झोलाछाप डॉक्टर संतोष ने घाव पकाने का इंजेक्शन लगा दिया।

बुधवार को दर्द कम न हुआ तो नीरज फिर क्लीनिक गए। झोलाछाप संतोष ने बच्चे की कांख के घाव को दबा दिया। फोड़ा फूट गया और पूरा जहर शरीर में फैल गया। अंशु बेहोश हो गया। संतोष और नीरज आनन-फानन में अंशु को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशु की मौत के बाद नीरज ने मामले की शिकायत सीएमओ कंट्रोल रूम नंबर पर की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं इस मामले में सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं मिली है। मामले की जानकारी व जांच के लिए मलिहाबाद सीएचसी के प्रभारी को निर्देशित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed