फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patient died in new sahara hospital lucknow

डॉक्टरों की ऐसी लापरवाही पढ़कर आपको आ जाएगा गुस्सा

Sat, 13 Jun 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Jun 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
patient died in new sahara hospital lucknow

न्यू सहारा हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। प्रसूता ने सात जून को दो बच्चों को जन्म दिया था।

विज्ञापन


एक बच्चे की भी मौत चार दिन पहले हो गई थी। पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत कराकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

मलिहाबाद के महमूदनगर गांव निवासी मो. शुऐब खां ने गर्भवती पत्नी नाहिदा (30) को छह जून को अंधे की चौकी पर स्थित न्यू सहारा हास्पिटल में भर्ती कराया था। नाहिदा ने सात जून को दो बच्चों को जन्म दिया।

बच्ची की मौत से प्रसूता थी डिप्रेशन में

patient died in new sahara hospital lucknow

पति मो. शुऐब खां ने बताया कि जन्म के दूसरे दिन नौ जून को बच्ची की मौत हो गई जबकि दूसरा बच्चा स्वस्थ था। बच्ची की मौत के बाद से प्रसूता डिप्रेशन में थी। गुरुवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई।

अस्पताल में डाक्टरों ने सिर्फ ग्लूकोज की बोतल लगा दिया और कहा शरीर में पानी की कमी हो गई है। ठीक हो जाएगी। शुऐब खां के कहने पर भी डाक्टरों ने उसे रेफर नहीं किया।

शुक्रवार सुबह जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो अस्पताल के डारेक्टर डॉ. जेडी अंसारी ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। परिवारीजन ट्रॉमा सेंटर ले जाने के लिए अस्पताल से निकाल ही रहे थे कि नाहिदा की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed