{"_id":"6a89943bda2d02cf5901b211","slug":"lko-army-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1886257-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवध गर्ल्स कॉलेज में लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवध गर्ल्स कॉलेज में लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से किया गया आयोजन
लखनऊ। अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में लड़कियों को मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर लखनऊ के निर्देशों पर हुई कार्यशाला में बालिकाओं व एनसीसी कैडेटों को व्यक्तिगत व मासिक धर्म से जुड़ी जानकारियों से रूबरू कराया गया।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कमांडिंग ऑफिसर 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कर्नल(डॉ) दिनेश कुमार पाठक के निर्देश पर हुई कार्यशाला में वेरोनिका कौल, रिया चौधरी और गौरव सोनी के सत्र हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को व्यक्तिगत और मासिक धर्म स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, ऑडियो-विजुअल और व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, पैड के सही उपयोग व उसके निस्तारण के बारे में बताया। पोषण, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और मासिक धर्म से जुड़े भ्रमों को दूर करने की आवश्यकता पर भी बात की गई। आईटी डिग्री कॉलेज, शशिभूषण डिग्री कॉलेज, हीरा लाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज और एसडीएसएन कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समन्वय लेफ्टिनेंट डॉ. सरिता सिंह ने किया।