{"_id":"6a89940b9e2966e30b0e2384","slug":"aps-tournament-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1886255-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एपीएस गोरखपुर ने जीता इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एपीएस गोरखपुर ने जीता इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
विज्ञापन
लखनऊ। एपीएस गोरखपुर ने आर्मी पब्लिक स्कूल्स बास्केटबॅाल टूर्नामेंट में बाजी मार ली। आयोजन छावनी स्थित नेहरू रोड आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया था। एपीएस जबलपुर उपविजेता रही।
मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में तीन टीमों ने हिस्सा लिया था। इनमें एपीएस गोरखपुर, एपीएस नेहरू रोड लखनऊ और एपीएस जबलपुर शामिल रहीं। प्रधानाचार्य निधि राठौर ने सभी टीमों का स्वागत किया। 19 अगस्त को एपीएस गोरखपुर ने एपीएस नेहरू रोड को 44-04 से हराया। दूसरे मैच में एपीएस जबलपुर ने मेजबान टीम पर 33-16 से जीत दर्ज की। अगले दिन बीस अगस्त को हुए फाइनल मुकाबले में एपीएस गोरखपुर ने एपीएस जबलपुर को 42-15 से पराजित किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना व अनुशासन दिखा। आयोजन स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में प्रधानाचार्य निधि राठौर ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी दिए। निधि राठौर ने सभी प्रतिभागियों को उनके सामूहिक प्रयास के लिए सराहा। इस टूर्नामेंट ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया।