फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patient died due to quack treatment, protest was held by keeping the dead body

Lucknow News: झोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत, शव रखकर किया प्रदर्शन

Mon, 18 Aug 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Patient died due to quack treatment, protest was held by keeping the dead body
लखनऊ। काकोरी के जलियामऊ गांव में झोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव घर पहुंचा। परिजन ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जलियामऊ गांव निवासी उमाशंकर (40) पेशे से राजमिस्त्री थे। करीब 9 दिन पूर्व सआदतगंज में काम करते हुए वह घायल हो गए थे। परिजन ने पहले ट्रामा सेंटर में इलाज कराया था। बीती 16 अगस्त को इलाज के बाद परिजन उसे घर ले आए थे। परिजन ने बताया कि उन्हें गांव के सुखराम रावत के उन्नाव निवासी रिश्तेदार झोलाछाप डॉक्टर अभिषेक के पास इलाज के लिए ले गए थे। परिजन का आरोप है कि पैर सही करते हुए उमाशंकर का पैर अधिक खिंच गया, जिससे उनकी 16 अगस्त को देर शाम सात बजे मौत हो गई। परिजन ने अभिषेक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। रविवार देर शाम सात बजे शव लेकर पहुंचे परिजन ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कठिगरा जलियामऊ गांव जाने वाला मुख्य मार्ग पर शव रखकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। परिजन की मांग थी कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। मृतक की पत्नी व बच्चों के नाम पर जमीन दी जाए। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed