{"_id":"5d89fc868ebc3e0172326bdf","slug":"patient-committed-suicide-in-lohia-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: लोहिया संस्थान में भर्ती मरीज ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान
Tue, 24 Sep 2019 09:14 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 24 Sep 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
महेश प्रताप सिंह (फाइल फोटो) मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की पांचवी मंजिल पर भर्ती महेश प्रताप सिंह (45) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव अस्पताल के बाथरूम में गीजर से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मंगलवार सुबह 8.30 बजे की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मृतक का पीलिया का इलाज चल रहा था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में रहता था। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के मुताबिक सीतापुर के हुसैनपुर निवासी महेश प्रताप सिंह 20 सितंबर से लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती थे। उनका पीलिया का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
महेश के साथ उनका भतीजा सुमित भी मौजूद था। सुमित ने बताया कि महेश लंबे समय से बीमार थे। उन्हें सीतापुर से लखनऊ रेफर किया गया था। मंगलवार सुबह महेश बाथरूम में घुस गए और वहां परदे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी की कुछ दिनों पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन