Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patient check-up at Balrampur Hospital stalled for two days

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में मरीजों की जांच दो दिनों से ठप

Sat, 16 May 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Patient check-up at Balrampur Hospital stalled for two days
बलरामपुर अस्पताल।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को थायराइड, विटामिन बी-12 समेत कई जरूरी खून की जांचें दूसरे दिन भी ठप रहीं। जांच न होने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पांच से छह हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 300 से अधिक मरीजों को डॉक्टर खून की जांच कराने की सलाह देते हैं। करीब 30 से 40 प्रतिशत मरीजों को थायराइड, विटामिन बी-12, पीटीपीसी आईएनआर, बीएनपी और इलेक्ट्रोलाइट प्रो जैसी जांचें लिखी जा रही हैं, लेकिन बुधवार के बाद से ये सभी जांचें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


एजेंसी की मनमानी से मरीज हलकान

अस्पताल सूत्रों के अनुसार जांच में इस्तेमाल होने वाले रीजेंट और किट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के पास है। एजेंसी की लापरवाही व मनमानी के कारण जरूरी संसाधन समय पर नहीं जुटाए जा सके। इसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। ओपीडी और भर्ती मरीज निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर जांच कराने को मजबूर हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर मरीज जांच करा पाने में अक्षम हैं। अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed