फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patient carried in arms at Balrampur Hospital; wheelchairs and stretchers missing.

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में मरीज गोद में, व्हीलचेयर-स्ट्रेचर गायब

Sun, 04 Oct 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Patient carried in arms at Balrampur Hospital; wheelchairs and stretchers missing.
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सामने आई है। यहां मरीजों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। तीमारदार मरीजों को गोद में उठा कर ले जाने को मजबूर हैं। शनिवार को ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके मुताबिक बहराइच निवासी सुभाष को परिजन शनिवार को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में लाए थे। डॉक्टर ने ओपीडी में दिखाने की सलाह दी। किशोर चलने की स्थिति में नहीं था। परिजनों ने ओपीडी गेट पर व्हीलचेयर की मांग की मांग की मगर व्हीलचेयर नहीं मिली। इसके बाद मरीज को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल होने से अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है। निदेशक बीकेएस चौहान ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed