फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pathology machine not working

Lucknow News: दूसरे दिन भी दगा दे गई मशीन, जांच के लिए भटकते रहे मरीज

Thu, 05 Jan 2023 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
pathology machine not working
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी में लगी मशीन बृहस्पतिवार को भी दगा दे गई। बुधवार को ठीक होने के बाद थोड़ी देर तक मशीन चली, लेकिन बृहस्पतिवार को मशीन का चैंबर लॉक हो जाने के कारण मरीजों की जांच नहीं हो पाई। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ा। 50 से अधिक मरीजों को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। जबकि कुछ मरीजों ने निजी पैथोलॉजी में एक हजार रुपये खर्च कर लीवर, किडनी व लिपिड प्रोफाइल की जांच कराई।
विज्ञापन

अस्पताल की मशीन दो दिनों से खराब है। पहले दिन मशीन न चलने के कारण एलएफटी, केएफटी, मधुमेह, लिपिड प्रोफाइल व यूरिक एसिड आदि की जांच लैब में नहीं हो पाई थी। मरीज पूरे दिन इंतजार कर वापस लौट गए थे। बृहस्पतिवार को भी मशीन की स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं हुुआ। गुड्डू ने बताया कि पिता राजेश को बुखार व दस्त आ रहा है। डॉक्टर ने कई जांच लिखी थी, लेकिन पैथोलॉजी की मशीन खराब है।
विज्ञापन

राजू व प्रमोद ने बताया कि सुबह ही अस्पताल आए हैं। डॉक्टर ने जांच लिखी थी, लेकिन पैथोलॉजी में सैंपल नहीं लिया गया। बाहर एक हजार रुपये खर्च कर जांच कराई है। कमलेश, दीपक, लक्ष्मी, राजकिशोर व रंजीता समेत कई मरीज खड़े दिखे। लैबकर्मियों ने बताया कि बुधवार को ठीक होने के बाद मशीन थोड़ी देर चली थी, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह मशीन का चैंबर फिर फंस गया। इंजीनियर ने मशीन ठीक कर दी है। शुक्रवार को चैंबर में विशेष ऑयल डाला जाएगा। इसके बाद ही जांच शुरू हो पाएगी। सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि मशीन ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed