फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   path for muharram procession changed.

मुहर्रम जुलूस का रास्ता बदला, प्रशासन व उलेमा के बीच बनी सहमति, अब ये होगा रूट

Tue, 26 Sep 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Sep 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
path for muharram procession changed.
सांकेतिक चित्र

आठवीं मोहर्रम को निकाले जाने वाले ऐतिहासिक अलम फतह ए फुरात का जुलूस मार्ग हाईकोर्ट के फैसले के बाद बदल दिया गया है। मंगलवार को देर शाम प्रशासन व उलमा से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब यह जुलूस ट्रामा सेंटर व लारी कार्डियोलाजी के सामने से नहीं गुजरेगा।

विज्ञापन


यह जुलूस अब बड़ा इमामबाड़े के सामने से नीबू पार्क होता हुआ गुफरानमॉब इमामबाड़ा जाएगा। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने सभी ऐसे जुलूसों का मार्ग बदलने का आदेश किया था जो अस्पताल व इमरजेंसी सेवाओं को बाधित करते हो। इसको लेकर शहर के मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर और लॉरी कार्डियोलाजी के सामने से गुजरने वाले मुहर्रम की आठवीं के जुलूस को लेकर लगातार प्रशासन व उलमा के बीच वार्ता का दौर जारी था।
विज्ञापन


इसको लेकर कुछ उलमा सहमत थे तो कुछ विरोध कर रहे थे। हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव व एडीएम पश्चिम संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि मंगलवार को मौलाना डा. कल्बे सादिक, मौलाना आगा रूही, मौलाना हमीदुल हसन व मौलाना कल्बे जव्वाद आदि उलमा व मातमी अंजुमनों के जिम्मेदारों से वार्ता हुई और यह नतीजा निकाला गया है कि जुलूस दरियावाली मस्जिद से कन्वेंशन सेंटर की तरफ नहीं बल्कि बड़े इमामबाड़े से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस  दरिया वाली मस्जिद से बड़ा इमामबाड़ा से नीबूपार्क की तरफ मोड़ा जाएगा। यहां से जुलूस कमला नेहरू चौराहा होता हुआ विक्टोरिया स्ट्रीट कल्बे आबिद प्लाजा के सामने से तरकारी मंडी होता हुआ गुफरानमाब इमामबाड़े में संपन्न होगा।

विरोध कर रहे मौलाना ने भी दी सहमति

path for muharram procession changed.
प्रतीकात्मक फोटो

एडीएम ने बताया कि इस मार्ग को लेकर मंगलवार शाम हुई बैठक में उलमा व मातमी अंजुमनों के सभी जिम्मेदारों ने अपनी सहमति जताई वहीं इसका विरोध कर रहे मौलाना यासूब अब्बास ने भी अपनी सहमति दी है। उनहोंने बताया कि मंगलवार को इस फैसले पर मौलाना डा. कल्बे सादिक, मौलाना हमीदुल हसन, मौलाना आगा रूही व मौलाना कल्बे जव्वाद ने व अंजुमनों के जिम्मेदारों ने हस्ताक्षर कर सहमति जताई है।

पहले यहां से गुजरता था जुलूस
दरियावाली मस्जिद से कन्वेशन सेंटर से हाथी पार्क  के सामने डालीगंज क्रासिंग से ट्रामा सेंटर, लारी कार्डियोलाजी होता हुआ गुजफरानमॉब इमामबाड़ा पहुंचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed