फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   path Employment Corporation difficult employment portal will modern

Lucknow: रोजगार निगम की राह मुश्किल, सेवायोजन पोर्टल होगा आधुनिक, कौशल विकास निगम बनाने के लिए मंथन

Wed, 14 Jun 2023 04:32 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Jun 2023 04:32 AM IST
सार

हरियाणा की तर्ज पर कौशल रोजगार निगम बनाने पर भी मंथन चल रहा है। हालांकि समिति के सदस्यों का कहना है कि यूपी में निगम बनाना आसान नहीं है।

विज्ञापन
path Employment Corporation difficult employment portal will modern
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आउटसोर्सिंग पर भर्ती होने वाले युवाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए हरियाणा की तर्ज पर कौशल रोजगार निगम बनाने पर भी मंथन चल रहा है। हालांकि समिति के सदस्यों का कहना है कि यूपी में निगम बनाना आसान नहीं है। यहां जैम पोर्टल के जरिए वेंडरों से आउटसोर्सिंग पर नौकरियां दी जा रही हैं। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल को इतना सशक्त बनाने की आवश्यकता है कि इन भर्तियों का पूरा ब्योरा उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने इसका प्रजेंटेशन भी हो चुका है।

विज्ञापन


2017 से अब तक यूपी में ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारी जैम पोर्टल के जरिए रखे गए हैं। निकायों में भी एक लाख से ज्यादा संविदा कर्मी हैं। इतने ज्यादा कर्मियों की जिम्मेदारी, कानूनी समस्याएं और उनका श्रमिक भविष्य के लिए परेशानी का सबब न बन जाए, इसके लिए भी समिति विचार कर रही है।

विज्ञापन


वर्तमान व्यवस्था में ही सुधार
समिति के मुताबिक, वर्तमान में वेंडरों के जरिए हो रही भर्तियों पर नजर रखने की जरूरत है। अभी समय से मानदेय न मिलने पर निगाह रखने का सरकार के पास कोई इंतजाम नहीं है। इसी तरह अवकाश, कटौती आदि की भी स्थिति है। इसके लिए सेवायोजन पोर्टल में बदलाव की बात कही जा रही है। इसमें वेतन, अवकाश, यात्रा भत्ता, मेडिकल सुविधा, बीमा, ईएसआई और ईपीएफ कटौती का भी उल्लेख होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed