फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   patel statue programme run in city

शहर भी देंगे सरदार पटेल की प्रतिमा में योगदान

Fri, 29 Nov 2013 12:34 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
patel statue programme run in city

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि गुजरात के सरदार सरोवर में बनने वाली सरदार पटेल की सबसे ऊंची लौह प्रतिमा के लिए अब शहरों से भी लोहा व मिट्टी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन


अभी तक इसमें सिर्फ गांवों की भागीदारी की योजना थी।

सिंह ने बताया कि जिस तरह हर गांव से एक किलो लोहा और हर खेत की मिट्टी तथा वहां के ग्राम प्रधान की फोटो लेकर गुजरात भेजना है।

उसी तरह अब प्रदेश के नगरों के सभी 80 हजार वार्डों के निर्वाचित सभासद, सदस्य और पार्षदों की फोटो भी एकत्र कर गुजरात भेजी जाएंगी।

पूर्व घोषणा के मुताबिक ये फोटो वहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में बनने वाले संग्रहालय में लगाई जाएंगी।

ओमप्रकाश सिंह गुरुवार को यहां पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्हें प्रदेश की लौह संग्रह समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

पढ़ें-थम नहीं रहा 'मोदी की कुर्सी' का भाव
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए 15 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर दौड़ होगी।

यह दौड़ दो किलोमीटर की होगी और कम से कम 1000 लोग शामिल होंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर को ही बड़ोदरा में इस दौड़ में शामिल होकर अभियान का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे में जहां सरदार पटेल की प्रतिमा होगी वहां से दौड़ शुरू होगी। जहां पर प्रतिमा नहीं है वहां पर पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दौड़ आरंभ होगी।

इससे पहले इस अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं भी होंगी। ये विभिन्न स्तरों पर आयोजित होंगी।

सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिन स्कूलों को परीक्षा व प्रतियोगिता सामग्री न मिल पाए वे टोल फ्री नंबर- 1800-233-3110 पर फोन करके उसे प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed